लखनऊ। राजधानी में लगातार डेंगू के मामले कम नही हो रहे है। इस बीच चिकनगुनिया ने भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीतें 20 दिनों में 11 लोगो में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। डेंगू से एक मरीज की मौत तक हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सभी बुखार को वायरल समझ कर खुद इलाज कर करें। क्योंकि यह वायरल डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया भी हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल डेंगू के 535 मामले है। जांच में पाया गया है कि राजधानी में चिकनगुनिया भी तेजी से फैला रहा है। अब तक 32 लोगों की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें सबसे ज्यादा 12 मरीज बीते 20 दिनों में ही मिले है।
नेशनल वेक्टंर्न बॉर्न डिजीज कन्ट्रोल के नोडल इंचार्ज डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में चिकनगुनिया के मरीज आने पर जानकारी देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया या दूसरी बीमारी से बचने के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। घरों में गमलों, कूलर, या अन्य खुली टंकी व बर्तन में कई दिन तक पानी भरा नहीं रखें। इनमें लार्वा पनप कर आपको बीमार कर सकता है। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को नहीं पनपने दें।












