न्यूज – चर्चित फिल्म एवं थियेटर अभिनेत्री नफीसा अली ने जानकारी दी है कि वह तीसरे चरण के कैंसर से पीड़ित हैं। कैंसर का उसका इलाज करा रही हैं। उन्होंने यह जानकारी शनिवार को इंस्टाग्राम पर इसका खुलासा किया, जिसमें उन्होंने अपनी अच्छी दोस्त आैर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर के साथ 61 वर्षीय अली ने लिखा, ”बस अभी-अभी मैं अपनी अत्यंत प्रिय दोस्त से मिली, जिन्होंने मुझे हाल में पता चले स्टेज 3 कैंसर से जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं।”
पश्चिम बंगाल में जन्मी नफीसा ने 1979 में शशि कपूर की फिल्म ”जुनून”” के साथ फिल्मी दुनिया का अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने ”मेजर साब””, ”लाइफ इन ए मेट्रो””, ”यमला पगला दीवाना”” आैर ”साहब बीवी आैर गैंगस्टर 3” जैसी फिल्मों में काम किया है। वर्तमान में अली कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं। उन्होंने 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बताते चले कि अली ने अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी कर्नल आर एस सोढी से शादी की है आैर उनके तीन बच्चे हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












