लखनऊ के इन क्षेत्रों में है ओमीक्रान संक्रमण के मरीज, हाई अलर्ट

0
904

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में ओमीक्रान के सात मरीजों एक साथ मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। मंगलवार को देर शाम आयी जीनोम सिक्वैसिंग की रिपोर्ट में आठ मरीजों में कोरोना के नये वैरिएंट ओमीक्रान की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार ओमीक्रान के नये वैरिएंट राजधानी में सात मरीज है। एक मरीज आजमगढ़ का निवासी है। यह यात्री जांच में कोरोना जांच में पाजिटिव पाया गया था। इसके बाद जीनोम सिक्वैसिग के लिए नमूना भेज दिया गया था। राजधानी में जिन क्षेत्रों में ओमीक्रान के मरीज है। वह क्षेत्र हॉट स्पाट बना दिया गया है। क्षेत्र के अन्य लोगों की जांच करायी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर लगातार मरीजों से फोन से सम्पर्क बनाये हुए है।

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महानगर,अलीगंज सहित पुराने लखनऊ के चौक, नक्खास क्षेत्र में कोरोना के नये वैरिएंट ओमीक्रान की पुष्टि हुई है। इन सभी मरीजों की कही – कही ट्रैवल हिस्ट्री है। जीनोम सिक्वैसिंग में ओमीक्रान वैरिएंट की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सम्बधित क्षेत्रों को हॉट स्पाट बना दिया है। कमांड सेंटर के माध्यम से मरीजों का हाल चाल लेने के साथ ही दवाएं उपलब्ध कराया जा रही है। क्षेत्र में जांच के नमूने लिए जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है।

Previous articleLucknow:24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीज दुगने
Next articleलखनऊ में कोरोना की यह है नयी गाइडलाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here