डिजिटल होने जा रही बलरामपुर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था

0
51

बलरामपुर चिकित्सालय का 157वाँ स्थापना दिवस समारोह आज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक बलरामपुर चिकित्सालय का 157वाँ स्थापना दिवस समारोह तीन फरवरी को गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

स्थापना दिवस से पूर्व सोमवार दो फरवरी (सोमवार) को निदेशक कार्यालय, बलरामपुर चिकित्सालय में मीडिया बंधुओं के साथ एक संवाददाता बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों की सराहनीय उपस्थिति रही।

बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में चिकित्सालय की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारीगण सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।
संवाददाता बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी पत्रकार बंधुओं ने सहभागिता की।

बलरामपुर चिकित्सालय परिवार की ओर से मीडिया बंधुओं को स्थापना दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया तथा कार्यक्रम की न्यूज़ कवरेज हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया।
बलरामपुर चिकित्सालय प्रशासन ने मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्रभावी रूप से पहुँचती है।

Previous articleक्रिटकल केयर में एनेस्थीसिया की भूमिका महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here