Advertisement
Home Medical News कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड टूटा, आज राजधानी में इतने मिले मरीज

कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड टूटा, आज राजधानी में इतने मिले मरीज

0
639

लखनऊ । राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना की सात मरीजों में पुष्टि की गयी। एक साथ कोविड के इतने मरीज एक दिन में पहली बार मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। खास बात है कि कोरोना ने ग्रामीण इलाके में भी दस्तक दे दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि लोग पैनिक न हों। कोरोना की पुष्टि होने पर डाक्टर की सलाह पर घर पर ही इलाज कराएं। एहतियात जरूर बरतें। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में पहला मामला रहीमाबाद स्थित गांव का है। वहां की किशोरी (12) में कोरोना की पुष्टि हुई है। सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण पर परिवारीजनों ने किशोरी की जांच करवाई थी, इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। किशोरी होम आइसोलेशन में है। वहीं, विक्रम नगर की छह माह की बच्ची को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। चिनहट के प्रेम नगर की महिला (45), गोमती नगर के विवेक खंड की युवती (26), कैसरबाग रेजीडेंसी निवासी पुरु ष (48) और चौक के युवक (29) को कोरोना निकला है।

अब तक जिले में कोरोना के 50 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें कोविड के 27 सक्रिय मामले हैं। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि कोरोना को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

यदि किसी व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि होती है तो वह डॉक्टर से संपर्क करे। साथ ही सीएमओ कार्यालय या नजदीकी सरकारी अस्पताल में सूचना जरूर दें। खुद को होम आइसोलेशन में रखें।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article15 अगस्त से शुरू होगा FASTag आधारित वार्षिक पास
Next articleराजधानी में कोरोना रहा है बढ़, शुक्रवार को मिले दस नये मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here