ब्रिटेन कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन प्रयोग की अनुमति वाला विश्व का पहला देश

0
588

 

न्यूज। ब्रिटेन फाइजर / बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। टीकाकरण अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। ब्रिाटेन ने फाइजर वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है। ब्रिाटेन के औषधि नियामक ने बुधवार को कहा कि फाइजर / बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन 65 वर्ष से अधिक उम्र के रोगियों में उपयोग के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।
औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी के अधिकारियों ने समाचार ब्राीफिंग में कहा कि वैक्सीन को इसके प्रभाव और सुरक्षा की कठोर समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई थी। इसका परीक्षण 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों पर भी किया गया है और यह उनके लिए सुरक्षित है।
टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण पर संयुक्त समिति के वी शेन लिम ने संवाददाताओं से कहा कि वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों का टीकाकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से मौत का खतरा सबसे अधिक बुजुर्गों को है लिहाजा उनका टीकाकरण सबसे पहले किया जायेगा।
ब्रिाटेन इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। टीकाकरण अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।

Previous articleन स्ट्रेचर ,न इलाज समय नहीं देने का आरोप, मरीज की मौत
Next articleहम सुरक्षा, सम्मान और माहौल देंगे आप उप्र में करें निवेश: सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here