बोन ग्राफ्टिंग प्रोसीजर व सॉकेट प्रिज़र्वेशन फॉर रिज ऑगमेंटेशन तकनीक सीखी डाक्टरों ने

0
77

लखनऊ। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सतत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से AOI स्टडी क्लब, लखनऊ द्वारा रविवार को एक उच्च स्तरीय वैज्ञानिक वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. जी. के. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। वर्कशॉप का विषय “बोन ग्राफ्टिंग प्रोसीजर एवं सॉकेट प्रिज़र्वेशन फॉर रिज ऑगमेंटेशन”
था, जो डेंटल इम्प्लांट की सफलता के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय माना जाता है।

डॉ. गुप्ता ने अपने व्याख्यान में बोन लॉस के कारणों, आधुनिक बोन ग्राफ्टिंग तकनीकों, सॉकेट प्रिज़र्वेशन की उपयोगिता तथा लंबे समय तक सफल इम्प्लांट के लिए आवश्यक क्लिनिकल प्रोटोकॉल पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement

इस शैक्षणिक कार्यक्रम को दंत चिकित्सकों की ओर से अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई और कोर्स पूरी तरह हाउस फुल रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने इस वर्कशॉप में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वर्कशॉप का मुख्य आकर्षण गोएट जॉ पर की गई हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग रही, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक परिस्थितियों के समान बोन ग्राफ्टिंग प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस हैंड्स-ऑन कोर्स के सुचारु एवं सफल संचालन में गाइस्टलिच बोनग्राफ्ट कंपनी (GEISTLICH BONE GRAFT) ने अहम भूमिका निभायी है।

डॉ. करिश्मा, डॉ. शहनाज़ एवं डॉ. मनीषा वर्मा का भी विशेष योगदान रहा। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इस प्रैक्टिकल सत्र से उन्हें मरीज पर कार्य करने जैसा वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनके क्लिनिकल कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
कार्यक्रम डॉ.एम.शहीक के साथ डॉ. ज़ेबा रहमान ने आयोजन की शैक्षणिक गुणवत्ता और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। AOI स्टडी क्लब, लखनऊ की कार्यकारिणी में डॉ .एम.शहीक,डॉ. सी. पी. तिवारी , डॉ. शहनवाज़ ख़ा, डॉ. सुभोध शंकर नातू तथा डॉ. विजय विश्वकर्मा शामिल हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

AOI स्टडी क्लब, लखनऊ का उद्देश्य दंत चिकित्सकों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त कर सकें, आधुनिक तकनीकों से अवगत हों तथा अपने व्यावसायिक कौशल को निरंतर निखार सकें। इस एसोसिएशन का मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है, जिसका नेतृत्व डॉ. अजय शर्मा कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ.जी.के.गुप्ता को अंगवस्त्र पहना कर और लखनऊ के रूमिगेट का मोमेंटो उपहार स्वरूप देकर मान सम्मान डॉ. शाहनवाज़ खान ,डॉ. सी.पी. तिवारी डॉ.एम.शहीक डॉ. विश्वकर्मा एवं डॉ. सुबोध नाटू द्वारा किया गया.

Previous articlePGI: क्लीनिकल एआई बेहतर बनाने की आवश्यकता
Next articleपत्रकारिता की ताकत ही लोकतंत्र की असली आवाज़ है: आलोक त्रिपाठी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here