न्यूज। लेखिका-प्रोड्यूसर ताहिरा कश्यप ने महिला दिवस के मौके पर अपनी नयी किताब ”द 12 कमैंडमेंट्स ऑफ बीइंग ए वुमैन”” की घोषणा की है। जगरनॉट बुक्स इस किताब का प्रकाशन करेगी। यह ताहिरा की चौथी किताब है जो इस साल के अंत तक बाजार में आएगी। ताहिरा ने एक बयान में कहा, ”किताबें न केवल मेरी कल्पना बल्कि विचारों को भी हमेशा पंख देती है। मैं जगरनॉट बुक्स के साथ जुड़कर गर्व महसूस कर रही हूं जो चीजों को देखने की मेरी खास सोच को पूरा करने के लिए काफी है।”
ताहिरा ने अभिनेता आयुष्मान खुराना से शादी की है। लेखन के क्षेत्र में उनकी पहली किताब 2011 में आई थी जिसका नाम ”आई प्रोमिस”” था। उनका अगला उपन्यास ”सॉल्ड आउट” था। 2015 में उन्होंने आयुष्मान की बायोग्राफी ”क्रैकिंग द कोड : माय जर्नी इन बॉलीवुड” संयुक्त रूप से लिखी थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












