स्वाइन फ्लू से हुई थी मौत, अब तक तीन स्वाइन फ्लू के मरीज मिले

0
838

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को एक आैर युवक में स्वाइन फ्लू पाजिटिव मिला है। वहीं 22 मई को सरोजनी नगर के चुंगी निवासी सुरेद्र कुमार की मौत भी स्वाइन फ्लू के कारण ही हुई थी। ऐसा मौत से पहले लिए गये नमूने की जांच में स्वाइन फ्लू की आज पुष्टि में हुआ है। अब तक राजधानी में एक मरीज की मौत व तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने पर उन्हें टेमी फ्लू दवा दे दी गयी है आैर अस्पतालों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

बताते चले कि सरोजनी नगर के चुंगी निवासी सुरेद्र दिल्ली गया था। वहां से लौटते वक्त उसकी तबियत बिगड़ी आैर उसे गोमती नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसे स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मानते हुए पीजीआई ले जाने का परामर्श दिया गया। परिजन पीजीआई न जाकर निजी अस्पताल में चले गये आैर वहां पर 22 मई को मौत हो गयी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( सीएमओ) डा. जीएस बाजपेई ने बताया कि संदिग्ध स्वाइन फ्लू के मरीज का नमूना मरने से पहले जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आज आयी , जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

Advertisement

सीएमओ डा. बाजपेयी ने बताया कि मरने वाले मरीज के परिजनों की स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर जांच करायी गयी। जिसमें उनके 26 वर्षीय बेटे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि उसको दवा देने के साथ ही घर में आइसोलेट करने सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। अन्य परिजनों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद सभी बड़े अस्पतालों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों के भी निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी संदिग्ध मरीज आता है तो सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट दें। अब तक राजधानी में तीन स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके है। इनमें पहला कमांड अस्पताल में भर्ती है आैर दूसरा जानकीपुरम निवासी है। जब कि तीसरे मरीज में आज पुष्टि हुई है यह सरोजनी नगर निवासी मरीज है।

Previous articleबलरामपुर अस्पताल में शार्ट सर्किट से एसी में धमाका
Next articleसीएमओ व ट्रामा सेण्टर पहुंची एसआईटी टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here