न्यूज। प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रंी सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर विरासत में मिली टूटी फूटी स्वास्थ्य व्यवस्था अब पटरी पर बहाल होने लगी है। श्री सिंह सोमवार को प्रयागराज स्थित दारागंज में ई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता मिलने पर पिछली सरकार से विरासत में स्वास्थ्य विभाग की मिली टूटी फूटी व्यवस्था मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पटरी पर आ रहा है।
उन्होने कहा कि दारागंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी। ई-प्राथमिक केंद्र किराए पर नहीं है, इसका अपना भवन है। यहां प्रतिदिन 100 ओपीडी आएंगे और आधुनिक डायग्नोसिस और पैथोलॉजी उपलब्ध होंगे। श्री सिंह ने कहा कि साथ ही बगल में ही कुंभ मेले में अस्थायी 100 बेड के अस्पताल बन रहे हैं जिसमें उपचार और उपकरण की तमाम आधुनिक उपकरण सामग्री लगाई जा रही है। कुंभ के बाद उपचार एवं उपकरण सामग्रियों को दारागंज में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा चार से छह बेड का डायलिसिस सेंटर स्थापित किया जा सकता है। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें मानक के अनुरूप डायलिसिस केंद्र स्थापित होगा। ई अर्बन स्वास्थ्य वाले क्षेत्र में टेलीमेडिसिन से भी जोड़ने का योजना है जिसमें आधुनिक पैथोलॉजी जांच और डिजिटल एक्सरे आदि भी मौजूद होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा बहनों के मानदेय बढ़ाए हैं और उसी दिशा में और बढ़ाने के लिए योगी सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, नया बजट तीन चार महीने में आ रहा है जिसका लाभ जनता और जनहित को होगा। इस मौके पर अपर निर्देशक डॉ के के पालीवाल, सीएमओ मेजर डॉ जी एस बाजपेई, एसडीएम कुंभ मेला राजीव राय, एसीएमओ कैप्टन डॉ आशुतोष कुमार और अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











