स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया किशोरी दिवस

0
677

लखनऊ – किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के विरुद्ध पोषण अभियान” के नारे के साथ पोषण पखवाड़े का शुभारंभ हुआ और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर किशोरी दिवस मनाया गया। जिले के नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. ए.के.दीक्षित ने बताया कि आज सभी शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर किशोरियों की लंबाई, वजन व खून की जांच की जायेगी। जिन किशोरियों का हीमोग्लोबिन 11ग्राम/डेली से कम निकलेगा उन्हें आयरन की दो गोलियां दी जाएंगी और जिंनका 7 ग्राम/डेली से कम होगा उन्हें सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्रों पर भेजा जाएगा। सभी किशोरियों का हैल्थ कार्ड बनेगा और उनका बॉडी मास इंडेक्स ( बीएमआई) की गणना की जाएगी।

डॉ.दीक्षित ने कहा कि आज किशोरी दिवस पर किशोरियों में खून की जांच कर कुपोषण की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही साथ किशोरियों को एनीमिया की रोकथाम के लिए खान पान के संबंध में भी आशा, एएनएम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा परामर्श दिया जाएगा कि आयरन की गोलियों को वे दूध व चाय के साथ न लें बल्कि इन्हें विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू पानी, आंवला या संतरे के साथ लें क्यूंकि इससे शरीर में लौह तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है।

भोजन में हरी साग सब्जियाँ जैसे पालक, बथुआ, सरसों के साथ साथ गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाएगी। डॉ. दीक्षित ने कहा कि स्कूल न जाने वाली किशोरियाँ प्रातःकालीन सत्र में व स्कूल जाने वाली किशोरियाँ दोपहर के बाद प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्रों/ उपकेन्द्रों पर आयें | इनका भी हैल्थ कार्ड बनेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसूबे में सुपोषित जननी विकसित धारिणी पखवाड़ा शुरू  
Next articlePGI के अनुसार केजीएमयू में हो डॉक्टर का प्रमोशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here