लखनऊ। अवकाश के दिन प्रमुख दवा स्टोर से दवा के नमूने बिना मुख्य चिकित्सा अधिकारी के लिए जाने के नाराज सीएमओ ने कार्रवाई के निर्देश दिये है। कार्रवाई में दवा स्टोर पर तैनात फार्मासिस्ट का तबादला चिनहट करने व चिनहट के फार्मासिस्ट का तबादला दवा स्टोर पर करने का निर्देश दिया है। बताते चले कि कुछ महीने पर इसी फार्मासिस्ट का तबादला सीएमओ ने कर दिया था, लेकिन अपनी पहुंच के बल पर फार्मासिस्ट का तबादला रूक गया था।
बताते चले कि नवमी के दिन सरकारी अवकाश में रेडक्रास स्थित दवा के मेन स्टोर पर दवा के नमूने एकत्र किये गये थे। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि वहां पर तैनात फार्मासिस्ट ने इसकी जानकारी सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी को दी गयी। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी का क हना है कि सरकारी अवकाश के दिन बिना अनुमति को भी दवा का नमूना दवा स्टोर से जांच के लिए नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में सूचना न दिये जाने पर दवा स्टोर पर तैनात फार्मासिस्ट को चिनहट तबादला कर दिया गया है।
जब कि वहां के फार्मासिस्ट को दवा स्टोर में तैनात किया गया है। बताया जाता है कि रेडक्रास बाल महिला अस्पताल के ऊपरी तल पर दवा स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट लम्बे से एक ही पद पर तैनात चल रहे थे।












