लखनऊ । यूपी की सबसे बड़ी दवा मार्केट को लेकर जिला प्रशासन आैर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिफ्ट वार खुलेगी। इसमें 40 आैषधि प्रतिष्ठान सुबह 6 से 9 बजे तक वही 40 प्रतिष्ठान रात 8 से 11 बजे तक तीन दिवसों तक खोले जायेंगे। इसके पश्चात 80 आैषधि प्रतिष्ठानों को उक्तानुसार क्रम में अवसर दिया जाएगा, साथ ही अन्य आैषधि प्रतिष्ठान इस अवधि में सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए न्यूनतम श्रम बल के साथ हॉफ शटर डाउन करते हुए प्राप्त आैषधियों के आर्डर के सापेक्ष मात्र पैकेजिंग का कार्य कर सकते हैं।
पूर्व से फर्म के अन्दर कार्यरत कार्मिक/ मजदूर/ पल्लेदारों से ही कार्य लिया जाये एवं आवश्यक न्यूनतम श्रम बल का प्रयोग किया जाए। इसके साथ ही अमीनाबाद मार्केट सीमित लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर से भी सप्लाई करती रहेगी। मेडिकल स्टोर संचालक फोन से भी आर्डर लेगें। यह जानकारी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीराज रस्तोगी ने दी। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी लखनऊ के साथ ही राज्य जीएसटी के संयुक्त आयुक्त बृजेश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया। इसके बाद गुरूवार को देरशाम बैठक बुलायी गयी जिसमें यह निर्णय लिया गया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












