श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव कल, सभी तैयारी पूर्ण

0
742

न्यूज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में कल शनिवार को दीपोत्सव मनाने के लिये जाएंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घाट को सजा दिया गया है। भगवान श्रीराम की नगरी में एक पन्द्रह फिट की फाइबर की प्रतिमा लगायी गयी है जिसे कई रंगों में रूप दिया गया है। घाटों को ोता युग की तरह चमकाया गया है। अयोध्या में लगातार तीसरे साल भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार योगी सरयू के तट पर पांच लाख इक्यावन हजार दिये जलाकर अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि सात देशों की रामलीला भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रही है। भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के पूरे दृश्य को ज्ञारह झांकियों के रूप में तैयार किया गया है। इन झांकियों को तैयार करने वाले गाजीपुर निवासी प्रदीप व्याहुत ने बताया कि 12 अक्टूबर से हम लोग अयोध्या में आकर चालिस फीट की राज्याभिषेक की झांकियां और बाकी झांकियां तीस-पैंतीस फिट का हम लोगों ने बनाया है। कुल मिला करके ज्ञारह झांकी तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इन झांकियों में करीब पच्चीस कारीगर पन्द्रह दिन से लगे हुए हैं। इन झांकियों की लागत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि लाखों रुपया खर्च हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम को राज्य मेला घोषित कर दिया है जिससे यह आगे भी चलता रहे। घाट को सजा दिया गया है लेकिन इस बार फाइबर की प्रतिमायें लगायी गयी हैं जो आकर्षण का केन्द्र बनी हैं। जिसमें भगवान राम के तीर को पीले कलर में जगह दी गयी है और उन्हें उनके मूर्त रूप में पूरा आकार देने की कोशिश कलाकारों की तरफ से की गयी है। इस मूर्ति का उद्घाटन कल स्वयं मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दीपोत्सव को दुनिया के मानचिा पर रखने के लिये सरकार पूरी कोशिश में है। ढाई हजार बच्चे भगवान राम के जीवन पर आधारित चिाकारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोई भगवान राम को अपने तरीके से रूप दे रहा है तो कोई उनके औजार यानी धनुष और तीर को बना रहा है। रंगोली से अलग-अलग रंगों में सजाया जा रहा है।

बच्चों का कहना है कि इस दीपोत्सव में भगवान राम के जीवन पर आधारित कार्यक्रम में हमें चिा बनाने का अवसर मिला जो हमारे लिये सौभाज्ञ की बात है। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार छाा-छाााओं ने चिाकारी की है जिसे प्रदर्शनी के तौर पर भी दिखाया जायेगा। अयोध्या में पहली बार राम की पैड़ी पर सरयू का निर्मल जल छोड़ा गया है। पमिं्पग सेट के माध्यम से यह पानी सरयू नदी से उठाकर राम की पैड़ी में छोड़ा जा रहा है और दूसरे छोर से यह पानी वापस सरयू नदी में मिल रहा है। बाकायदा पांच सेटों में पानी बाहर आ रहा है जिसका लोग आनन्द ले रहे हैं।

प्रवक्ता के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि यह पानी लगातार बहता रहेगा। इससे पहले यह पानी स्थिर हो जाता था। प्रदेश सरकार ने इसकी माकूल व्यवस्था कर दी है। दीपोत्सव के दौरान ही नहीं बल्कि हमेशा यहां पानी बहता रहेगा और लोग दीपोत्सव का आनन्द तो लेंगे उसके बाद भी जल यूं ही प्रवाहित होता रहेगा। अयोध्या की राम पैड़ी पर पांच लाख इक्यावन हजार दिये जलाकर वल्र्ड रिकार्ड बनाया जायेगा। सैकड़ों छाा-छााायें दीपक को व्यवस्थित तौर पर घाट पर सजा रहे हैं। बाकायदा एक स्कवायर बनाया गया है जिसमें सौ दिये रखे जायेंगे। बड़ी संख्या में छाा-छााायें व वालंटियर यह काम कर रहे हैं। पुलिस विभाग भी अयोध्या जिले के हर थाने व चौकी पर दीपक जला करके इस कार्यक्रम का भागीदार बनेगा। अयोध्या के सारे कुण्डों को भी दीपक से सजाया जायेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव को वृहद रूप से मनाने का निर्णय ले लिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने अयोध्या आकर अयोध्या के मण्डलायुक्त मनोज मिश्र, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक करके दीपोत्सव के तैयारी की जानकारी ली थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसीएसआईआर का जैन्थोपेस्ट जल्द आयेगा बाजार में
Next articleआंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे प्री-प्राइमरी स्कूल, तीन साल के बच्चों को मिलेगा प्रवेश : योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here