शारजहां से पहुंची फ्लाइट में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

0
602

लखनऊ। शारजहां से लखनऊ पहुंची फ्लाइट का एक यात्री भी बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। यात्री कैंसर से ग्रसित था। उसे इलाज के लिए पीजीआई के कोविड -19 हास्पिटल रेफर कराया गया है। सीएमओ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र भेजकर प्लेन का स्टॉफ व एयरपोर्ट परिसर में संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन में भेजने के साथ ही जांच कराने के लिए पत्र भेजा है।

शारजहां से लखनऊ आई लाइट बीती नौ मई को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आई थी। फ्लाइट में सभी यात्री सवार क्वारंटीन में रखा गया था। मंगलवार को इन सभी लोगों को नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसमें आजमगढ़ के रहने वाले व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। यह यात्री कैंसर पीड़ित है। सीएमओ ने कोरोना पॉजिटिव मरीज को इलाज के लिए पीजीआई भेज दिया है।इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी पत्र भेजा गया है। लाइट में यात्री के संपर्क में आने वाले स्टॉफ को क्वारंटीन में भेजने संग जांच कराने को कहा गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडसने वाले सांप को लेकर इलाज कराने पहुंचा मरीज
Next articleलिम्ब सेंटर में कोविड हास्पिटल: कर्मचारी संगठनों व नागरिकों ने किया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here