लखनऊ। राजधानी में सोमवार को कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना पाजिटिव आने वालों में राजस्थान, आसाम व सहारनपुर से एक- एक जमाती है। यह लोग पहले से क्वॉरटाइन चल रहे थे। लक्षण मिलने पर जांच करायी गयी। इसके अलावा पांच कोरोना पाजिटिव सदर क्षेत्र के है, इन पांच में छावनी क्षेत्र का पार्षद भी शामिल है। यह सभी कोरोना संक्रमित लोगों के सम्पर्क में थे। अमीनाबाद के नजीराबाद क्षेत्र से एक मरीज केजीएमयू में भर्ती कराया गया है, जो कि वेंटिलेटर पर है। शेष अन्य कोरोना पाजिटिव मरीजों को बीकेटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह राजधानी में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 41 हो गयी है।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर ने बताया कि रविवार रात 740 नमूनों की जांच की गई। इसमें कुल 45 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नौ लखनऊ के पाजिटिव मरीज है। शेष मरीज आगरा के मरीज है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन जमातियों में एक राजस्थान, एक आसाम, एक सहारनपुर निवासी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन तीनो को पकड़ कर पहले ही क्वारेटाइन करा चुकी है। वहां पर कोरोना के लक्षण मिलने पर तीनों जमातियों की जांच करायी गयी। कोरोना पाजिटिव आने पर तीनों को बख्शी का तालाब स्थित अस्पताल भेज दिये गये है। इसके अलावा छावनी परिषद का पार्षद भी कोरोना पाजिटिव मिला है। इसके साथ ही सदर की निवासी 18 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय, एक 76 वर्षीय बुजुर्ग तथा एक अन्य परिजन भी कोरोना पाजिटिव हैं।
यह सब लोग पहले से कोरोना संक्रमित रिश्तेदारों के सम्पर्क में थे, जबकि अमीनाबाद के नया गांव पश्चिम नजीराबाद निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग करना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से सदर के रहने वाले मरीज के नमूने सिविल अस्पताल की टीम द्वारा जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी को बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि नजीराबाद के केजीएमयू के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। वहीं रविवार शाम को गयी नमूनो की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के केजीएमयू में 740 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 45 पॉजिटिव पाए गए।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











