लखनऊ। शहर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की लगातार कम होती संख्या को देखते हुए अब हॉट स्पाट की संख्या कम हो गयी है। राजधानी में अब मात्र आठ हॉट स्पाट शेष बचे हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन में 11 में से तीन हॉट स्पाटों को समाप्त कर दिया। अब सिर्फ आठ हॉट स्पाट ही बचे हैं। कोविड-19 के लिए निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत 3 क्षेत्रों (रामदास का हाता, कैंट, मालवीय नगर मोतीझील तथा बिरहाना रकाब गंज लखनऊ) को हाट स्पाट से मुक्त किया गया है।
अब यह है राजधानी के हॉट स्पाट
- थाना कैंट मस्जिद अलीजान के आस पास का क्षेत्र
- थाना कैसरबाग मस्जिद फूलबाग /नजरबाग के आस पास का क्षेत्र
- थाना कैसरबाग नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड)
- तोप खाना थाना कैंट
- कटरा अज़मबेग नियर एक्ज़न स्कूल नख्खास
- कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आस पास का क्षेत्र
- खंदारी लेन, लाल बाग़
- नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आस पास का क्षेत्र
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












