केजीएमयू: सुरक्षा गार्डो पर महिलाओं ने अभद्रता करने का लगाया आरोप

0
943

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर गार्डो ने अंदर जा रही दो महिलाओं से धक्का- मुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। इस दौरान महिला के हाथ से पानी की बोतल छूटकर जमीन पर गिर गई। महिला तीमारदार ने इसका विरोध करते हुए गेट पर हंगामा कर किया। इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंची, मगर सुरक्षागार्डो पर कार्रवाई होने की बजाय मामले को दबा दिया गया। तीमारदारों का आरोप था कि इस दौरान स्ट्रेचर पर गार्ड अन्य मरीजों को काफी देर तक रोके रहे।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गार्ड में सुरक्षा के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने एक से अधिक तीमारदारों को भी रोक देते है, चाहे मरीज कितना भी गंभीर क्यों न हो। एक मरीज संग एक ही तीमारदार को स्ट्रेचर पर धक्का लगाने के लिए अंदर भेज रहे हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रॉमा सेंटर में खूब हंगामा हुआ। सीतापुर की रहने वाली महिला तीमारदार राधा का मरीज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। दोपहर करीब तीन बजे वह गेट से बाहर निकलकर पानी लेने गई थी। वापस वह अंदर जाने लगी तभी गेट पर तैनात पुरुष गार्ड ने महिला तीमारदार से घुसने से रोका तो उसने अंदर मरीज होने की जानकारी दी। तीमारदार का आरोप है कि गार्ड ने अभद्रता करते हुए धक्का दे दिया। इससे महिला तीमारदार के हाथ से पानी की बोतल छूट गई।

वहीं दूसरी महिला तीमारदार अपने परिचित को मोबाइल देने रैन बसेरे में गई थी। वह अंदर जाने लगी तो उनसे भी गार्डो ने गेट पर अभद्रता की। इस दौरान महिलाओंं ने छूने पर आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। इस दौरान गार्डो ने दूसरे गंभीर हालत में आए मरीजों को अंदर नहीं जाने दिया। करीब आधे घंटे तक गेट पर अफरातफरी मचने लगी। इसकी जानकारी केजीएमयू के जिम्मेदार अधिकारियों को दी लेकिन सब मामले को दूसरे अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पलड़ा झाड़ते रहे। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि पुरुष गार्डो को सख्त हिदायत दी गई है कि वह महिलाओं से बात नहीं करेंगे और न उन्हें स्पर्श करने की कोशिश करेगे। कोई भी महिला तीमारदार आक्रोशित होती है तो उन्हें संभालने के लिए महिला गार्ड गेट पर तैनात की गयी है। कोई भी महिला तीमारदार शिकायत करती है तो तत्काल कार्रवाई नियम है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीएम से रुबरू होने पर मरीज बोले आपका गरीबों को गिफ्ट है यह केन्द्र
Next articleकेजीएमयू : यहां शार्ट सर्किट होने से मची अफरा-तफरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here