लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चार विभागों के अंदर निजी पैथालाजी के दलाल सक्रिय है। कुछ चुनिंदा लोगों के संरक्षण में यह दलाली की शिकायत चार विभागों के खिलाफ की गयी है, इस शिकायत के बाद केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने विभागाध्यक्षों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है। मिली शिकायत के अनुसार केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन, मेडिसिन विभाग, क्वीनमेरी अस्पताल और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में निजी पैथालॉजी के दलाल सक्रिय है। अगर विश्वस्त सूत्रों की माने तो इन विभागों में जांच के लिए निजी पैथोलॉजी के कर्मचारी अंदर आकर भी मरीजों का ब्लड सैंपल एकत्र करते है आैर अन्य जांचों के लिए निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूलते हैं।
इन निजी पैथालॉजी के कर्मचारियों के पकड़ इतनी है कि जांच की पर्ची मिलते ही इनके दलाल मरीजों के तीमारदारों से सम्पर्क करने लगते है। बताते चले कि दो महीने पहले पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में निजी पैथोलॉजी के दलाल को पकड़ा था। इस पैथोलॉजी के संचालक ने पकड़के जाने पर अभद्रता की थी, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में निजी पैथालॉजी का कर्मचारी धड़ल्ले से डॉक्टरों के कमरे में घुस आया और मरीज का सैंपल लेने की बात करने लगा। विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने जब उससे पूछताछ की तो वह बोला कि डॉ. तारिक से मिलना है।
डॉ. संतोष ने मौके पर ही डॉ. तारिक को भी बुला लिया। पूछताछ में उन्होंने उसे जानने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी ने पैथालॉजी के मालिक को बुलवा लिया। मालिक आते ही झगड़ा करने लगा। इस बीच डॉ. संतोष ने प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा और पुलिस को सूचना दी। प्रॉक्टर ने कर्मचारी और उसके मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
इसी महीने सितंबर में ही पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सफाई कर्मी पर तीमारदार से साढ़े पांच हजार रूपए वसूलने का आरोप लगा था।
मामले की जांच के बाद कर्मचारी को हटा दिया गया था। जब कि पीआरओ बिल्डिंग में एक युवक ब्लड जांच कराने के लिए मरीज से दलाल छह सौ रूपए लेकर फरार हो गया था। केजीएमयू के प्रवक्ता डा. संतोष कुमार का कहना है कि निजी पैथोलॉजी में जांच भेजने सम्बंधी किसी व्यक्ति की शिकायत पर कुछ विभागों से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने गोपनीय आख्या मांगी गयी है। आख्या प्राप्त होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई केजीएमयू प्रशासन करेगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












