संदिग्ध निपाह वायरस से मौत

0
961

डेस्क। निपाह वायरस की वजह से कोलकाता एक व्यक्ति की मौत हो गई। कमान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती संदिग्ध निपाह वायरस से पीड़ित केरल निवासी सेना के जवान शिमू प्रसाद की सोमवार को मौत हो गयी। इस मरीज के नमूने जांच के लिए पुणे लैब भेज दिया गया है। जहां पर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। यहां के विभिन्न अस्पताल में संदिग्ध निपाह वायरस से पीड़ित चार मरीजों का इलाज हो रहा है।

कोलकाता में स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने पूर्वी कमान के प्रवक्ता के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार श्री प्रसाद केरल स्थित अपने घर से छुट्टी के बाद लौटने पर 20 अप्रैल को बुखार की शिकायत के बाद कमान अस्पताल में भर्ती हुआ था और सोमवार को देर रात उसने आंखिरी सांस ली। कमान अस्पताल के डॉक्टरों ने संदेह जताया था कि श्री प्रसाद निपाह वायरस से ग्रसित हो सकते हैं, क्योंकि वह केरल में थे और घर से लौटने के एक सप्ताह बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। श्री प्रसाद पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम्स में तैनात थे।

पूर्वी कमान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरदी पाल सिंह ने बताया कि जवान के खून के नमूने को जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट््यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है। केरल से लौटे एक श्रमिक उत्तम भौमिक को निपाह वायरस के संदेह में यहां के आई डी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह से जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleउसे जिद थी लड़का से लड़की बनने की, बन गई
Next articleनीट में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here