सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगी 27 महंगी जांचे

0
1082

लखनऊ । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजों को जांच के लिए बड़े अस्पताल जाना नहीं पड़ेगा। 27 प्रकार की महंगी जांचे उपलब्ध करायी जाएंगी। प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन के संयुक्त सहयोग से जनपद लखनऊ के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब सभी मंहगे पैथालॉंजिकल टेस्ट निःशुल्क होंगे। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कृष्णा डॉयग्नोस्टिक के साथ पीपीपी मोड पर एक समझौता किया गया है।

यह जानकारी देते हुए सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि कृष्णा डॉयग्नोस्टिक के टेक्नीशियन प्रतिदिन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ब्लड सैम्पल एकत्र करेंगे एवं अपनी लैब में उनकी जॉंच करेंगे। यह सभी जॉंचे पूर्णतया निःशुल्क होगी। इन जांचों में थायरॉयड फन्शन टेस्ट, लिवर फक्शन टेस्ट, दिल की जॉंच (लिपिड प्रोफाइल) ब्लड शुगर एवं मूत्र सम्बन्धी समस्त जॉंचे सम्मिलित है। उन्होने बताया कि इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों के वो मरीज जो धन के अभाव में इन विशिष्ट जांचों को नहीं करा पाते है।

Previous articleसघन वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ
Next articleकेजीएमयू में कार्रवाई होगी प्राइवेट प्रैक्टिस पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here