सघन वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

0
1151

लखनऊ। सघन वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अरूण कुमार सिन्हा द्वारा एन्टी लार्वा स्प्रे की 26 टीमों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जीएस बाजपेयी, तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अनुपस्थित रहने के कारण चार कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश:

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि नगर मलेरिया यूनिट की 26 टीमें बाबू जगजीवन राम वार्ड, काल्विन कालेज वार्ड, इन्दिरा नगर वार्ड तथा शहीद भगत सिंह वार्ड, में नालियों के किनारे अथवा जहां भी पानी भरा दिखाई देगा वहां पर एन्टीलार्वा का स्प्रे करेगी तथा इकाई की दूसरी 08 टीमों के द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य शिक्षा दी जायेगी। उन्होने बताया कि नगर महापालिका द्वारा शाम को बाबू जगजीवन राम वार्ड, काल्विन कालेज वार्ड, इन्दिरा नगर वार्ड तथा शहीद भगत सिंह वार्ड, क्षेत्रों में सघन फागिंग का कार्य करेंगी, जिससे वेक्टर जनित रोगों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने 26 टीमों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया :

उन्होने बताया कि टीमों के भौतिक सत्यापन के दौरान मलेरिया निरीक्षक श्री अनिल मेसी द्वारा 04 सदस्यों के उपस्थित न होंने के बावजूद टीमें पूरी होने की सूचना दी गयी जिसके कारण अनिल मेसी के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गयी तथा चारो अनुपस्थित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं सर्वश्री रमेश चन्द्र, शफीक अहमद, मुकेश कुमार तथा लक्ष्मी नारायण का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।

Previous articleआईएमए की बैठक – जेनेरिक के साथ ब्रांडेड दवाएं भी लिखेंगे
Next articleसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगी 27 महंगी जांचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here