केजीएमयू के ट्रामा सर्जरी विभाग ने एसोसिएशन ऑफ रिसर्च प्रोफेशनल तथा एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक फिजिशियन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर शुक्रवार को केस रिपोर्ट राइटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर ट्रामा सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.संदीप तिवारी ने कहा कि रोगी उपचार में रिपोर्ट लिखना काफी महत्वपूर्ण पहलू है।
इसके अलावा जो चिकित्सक किसी मरीज का इलाज करते हैं और इस दौरान बीमारी अथवा इलाज के तरीके में विशेष प्रक्रिया अपनायी जाती है। उस प्रक्रिया को जनरल में प्रकाशित कराते समय रिपोर्ट लेखन गुणवत्तापूर्ण व चरणवद्ध तरीके से करना चाहिए। इसका सबसे बड़ा फायदा शोध कार्य के दौरान सामने आता है। इससे बीमारी में शोध करने में आसानी होती है।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आईएफएस डा.अरिंदम भट्टाचार्या प्रो.जेएस.त्रिपाठी, आयुष से डा.संजीव रस्तोगी, ट्रामा सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रो. समीर मिश्रा व डा.राजीव मिश्रा मौजूद रहे। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य रिपोर्ट लेखन तकनीकों के साथ प्रतिभागियों को तैयार करना था












