लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के इतिहास में पहली बार कम उम्र के अध्यक्ष का चयन डा. सचिन वैश्य का किया गया है, जबकि महासचिव पद पर डा. अमित सिंह ने दोबारा जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर चयनित पदाधिकारियों में ज्यादातर नये चेहरे शामिल है। पीएमएस के चुनाव के बाद मतगणना में आज सबकी निगाहें अध्यक्ष पर टिकी थी। अध्यक्ष पद पर दोबारा डा. अशोक यादव ने दावा किया था। उनके मुकाबले में डा. सचिन वैश्य ने अध्यक्ष पद पर खड़े हो गये थे। डा. वैश्य पहले भी पीएमएस में महत्वपूर्ण पद पर रह चुके थे। अध्यक्ष पद के लिए कड़े मुकाबले में डा. सचिन वैश्य में 2801 मत प्राप्त करते हुए 708 मतों की लीड लेते हुए अध्यक्ष पर जीत हासिल की।
पीएमएस पद पर कम उम्र में अध्यक्ष बनने वाले पहले डा. सचिन वैश्य है। इनके बाद महासचिव डा. अमित सिंह ने भी 3835 मत हासिल करके 3078 मतों की लीड लेकर निकटतम प्रतिद्वदी को हरा दिया। उपाध्यक्ष मुख्यालय पद पर डा. विकासेंदु अग्रवाल, उपाध्यक्ष महिला डा. दीपा त्यागी, उपाध्यक्ष सामान्य डा. भवतोष शंखधर, डा. विनय सिंह यादव, डा. मुनेद्र सिंह ने जीत हासिल की। वित्त सचिव के पद पर डा. मोहित सिंह तो अतिरिक्त डा. अनिल कुमार त्रिपाठी ने जीत हासिल की। जब कि सम्पादक के पद पर डा. आशुतोष दुबे चयनित किये गये। चुनाव अधिकारी डा. जावेद अहमद खान ने नतीजों की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.