राउंड पर नहीं आते डाक्टर…..

0
790

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही के कारण बुखार के मरीज परेशान हो रहे है। बाल रोग विभाग से लेकर वार्डो तक मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन मरीज को देखने के लिए नियमित तौर पर डाक्टरों के राउंड पर न आने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों का इलाज बेहतर हो रहा है। अगर किसी को शिकायत है तो लिखित में दे। उसकी जांच करायी जाएगी।

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर सभी मेडिसिन विभाग में वायरल बुखार के लगातार मरीज बढ रहे है। इन विभागों में मरीजों की भर्ती ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक हो रही है। विभागों में मरीजों से बिस्तर भी फुल हो गये है। बाल रोग विभाग में बच्चों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों से लेकर भर्ती मरीजों में दिक्कतें भी बढ रही है। बाल रोग विभाग में परिजनों का कहना है कि कुछ डाक्टर तो राउंड पर सुबह शाम दिखते भी है लेकिन अन्य डाक्टर नजर ही नही आते है।

ऐसे में अगर मरीज को दिक्कत होती है तो सिस्टर फोन पर या बीएचटी पर देख कर दवा घटा बढ़ा देती है। रविवार या अन्य अवकाश के दिन तो डाक्टर का आना नामुमकिन ही रहता है। मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीजों का आरोप है कि बुखार के साथ पेट दर्द या ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर जल्दी सुनवाई नही होती है। मरीजों को यह कह कर टाल दिया जाता है कि इमरजेंसी से डाक्टर आ रहे है। जो कि आते ही नही है। ज्यादा कहने पर कोई न कोई दवा जरूर थमा कर शांत कर दिया जाता है।

Previous article3 दिन में 35 स्वाइन फ्लू मरीज
Next articleडेंटल क्लीनिक चलाने वाले अब यह भी करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here