आरएलबी में इमरजेंसी इलाज शुरू

0
737

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के कारण राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल को बंद करने के बाद शनिवार को इमरजेंसी सेवा को शुरु कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला के सम्पर्क में आए अस्पताल के डाक्टर समेत 55 लोगों में 47 कोरोना जांच रिपोर्ट में अधिकांश लोग की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभी आठ लोगों रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन यह सभी लोग रिस्क वाले लोग हैं। ऐसे में कर्मचारियों में संक्रमण की आशंका शून्य हो गयी है।
रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके आर्या ने बताया कि दो मई को विक्षिप्त महिला मरीज को भर्ती कर इलाज किया गया।

कानपुर निवासी यह विक्षिप्त महिला करीब चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। बुधवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। महिला को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराकर आरएलबी अस्पताल के करीब 55 लोगों के स्टॉफ को क्वारंटीन के आदेश दिए गए। हाई रिस्क वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव अाने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इमरजेंसी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया। इसके चलते सभी इमरजेंसी सेवाएं बहाल की गयी है। अब सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को क्वारंटीन रखा गया है, जिनकी रिपोर्ट नहीं आयी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअब मेरठ में होगा थर्ड पार्टी आडिट
Next articleपीजीआई में टेली मेडिसिन सेवा शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here