महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर बचाई जान

0
940

केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के प्रो. विनोद जैन व उनकी टीम ने महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाल कर जान बचा ली। करीब एक साल से महिला को पेट संबंधित समस्याएं चल रही थीं। महिला का एक साल तक कई निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया लेकिन इसके बावजूद बीमारी का पता नहीं लगाया जा सका था। बीते शुक्रवार महिला केजीएमयू में आई तो सीटी स्कैन जांच में ट्युमर की पुष्टिï हुई। ट्यूमर का साइज इतना बड़ा हो गया था कि यह पेट की आंते और ब्लैडर पर दबाव पड़ रहा था। महिला की बीमारी की गंभीरता देखते हुए सीतापुर के एसीएमओ डॉ राजीव द्विवेदी उसे केजीएमयू संस्थान लेकर पहुंचे थे। बृहस्पतिवार उसकी सर्जरी की गई।

सीतापुर की रंजना (४५) को बीते एक वर्ष से पेट में सूजन और दर्द से पीडि़त थी। स्थानीय अस्पतालों में इलाज करवाने के बावजूद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वहीं निजी अस्पतालों की जांचों में उसकी बीमारी पकड़ में नहीं आ रही थी। जिसके बाद एसीएमओ और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव द्विवेदी ने उसकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर केजीएमयू जाने की सलाह दी।

करीब एक घंटे तक चली सर्जरी

डॉ. विनोद जैन ने बताया कि महिला इलाज के लिए शुक्रवार को केजीएमयू आई थी। जिसके बाद उसका सीटी स्कैन करवाया जिसमें उसे ओवेरियन ट्यूमर की पुष्टिï हुई। देरी के कारण ट्यूमर इतना बढ़ गया था कि महिला को उठने बैठने व चलने में भी दिक्कत होने लगी थी। वहीं यह ट्युमर आंतों और ब्लैडर तक चिपक गया था जिससे उसपर दबाव भी पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि अगर इलाज में और देर की जाती तो महिला की आंते भी फट सकती थीं जिससे उसकी मौत हो सकती थी।

ओवरी और यूट्रस भी निकाला –

कैंसर से बचाव के लिए महिला की दोनों ओवरी केसाथ यूट्रस भी निकाल दिया गया। डॉ. जैन ने बताया कि महिला के ट्यूमर के साथ दोनों ओवरी और यूट्रस के साथ ओमेंटम (पेड़ू की चर्बी) भी निकाली गई। उन्होंने बताया महिला में ट्युमर कैंसरस है या नहीं इसके लिए ट्यूमर को बायोपसी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं यूट्रस, ओवरी और ओमेंटम इसलिए निकाला गया कि कहीं इसकी वजह से कैंसर हो तो आगे इसकी फैलने की संभावना कम हो जाए। सर्जरी में प्रो. विनोद जैन, डॉ. पारिजात सूर्यवंशी, एनिस्थिसिया की डॉ. अनीता मलिक, डॉ. सपना, डॉ. अभिषेक व डॉ. दिलीप शामिल थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबुआ के समर्थन का कमाल, जीत गया भतीजा
Next articleट्रामा सेटर में अब मदद मिलेगी इनसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here