वैक्सीन लगवाने पर यहां मिलेगा रिफाइंड

0
913

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने वाले को अब एक लीटर रिफाइंड मिलेगा। वैक्सीनेशन कराने के लिए यह प्रोत्साहन सुविधा वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को ही मिल सकेगी। शहर के कुछ ग्रामीण क्षेत्र के वैक्सीन सेंटरों पर पर नयी व्यवस्था लागू की जा रही है।

 

 

स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा है कि राजधानी की कु ल आबादी लगभग 59 लाख है। इसमें 18 साल से अधिक उम्र की संख्या काफी है। इन्हें कोरोना की वैक्सीन लगनी शेष है। वैक्सीन की दो डोज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त कोविशील्ड व कोवैक्सीन लगायी जा रही है। अब तक लक्ष्य के करीब 55 प्रतिशत लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। जबकि आंकड़ों के अनुसार 88 प्रतिशत लोग ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।
कोरोना की तीसरी लहर व ओमीक्रोन खतरें को देखते हुए अभियान ने शुरू किया जा रहा है।

 

 

 

इसके तहत अधिक से अधिक छूटे लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को टीका लगवाने के लिए नयी योजना शुरू की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों को एक लीटर रिफाइंड दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा माल, मलिहाबाद आदि वैक्सीनेशन सेंटर पर शुरू की जा रही है।

Previous articleराजधानी में Corna के आठ मरीज, बढ़ रहे केस
Next articleअब 12 से 18 वर्ष तक लगेगी वैक्सीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here