रातो रात बंद हो गया सोसायटी का मेडिकल स्टोर

- केजीएमयू के सीटीवीएस विभाग का मामला

0
824

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्डियो थोरेसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में बिना लाइसेंस वेलफेयर सोसायटी का मेडिकल स्टोर चलता मिला। बताया जाता है कि इस दवा स्टोर का खुलासा हुआ तो रातों-रात स्टोर को बंद कर दिया गया। केजीएमयू के प्रवक्ता का कहना है कि सोसायटी के मेडिकल स्टोर को बंद करके हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड के तहत शामिल कर किया जा रहा है। इसके लिए केजी,मयू कुलपति ने सहमति प्रदान कर दी है।

बताया जाता है कि केजीएमयू में दवा स्टोरोंय की जांच पड़ताल की जा रही है। इस बीच सीवीटीएस विभाग में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर के चलने की जानकारी 14 सितंबर को हुई। एक मरीज ने सीटीवीएस विभाग के प्रथम तल पर संचालित हो रहे वेलफेयर सोसायटी के मेडिकल स्टोर से दो दवाएं खरीदीं। पर्चे पर जीएसटी नंबर तो था, लेकिन लाइसेंस नंबर मौजूद नहीं था। इसके बाद स्टोर की वैधता पर शक के दायरे में आ गयी। अधिकारियों ने पहले तो बिना लाइसेंस संचालन के आरोप को नकारते हुए पर्चे पर हुई गड़बड़ी की जांच कराने के निर्देश तो दिये, लेकिन दूसरी ओर रातों-रात स्टोर को बंद कर दिया गया। अचानक दवा स्टोर के बंद होने पर तीमारदार भी हतप्रभ हैं।

सचिव डॉ. अजय सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालन का आरोप गलत है। पर्चे पर नंबर क्यों नहीं आया इसकी जांच कराई जाएगी। केजीएमयू के प्रवक्ता का दावा है कि अब सोसायटी के सभी काउंटरों को एचआरएफ को हैंड ओवर कर दिया गया है। इसलिए इनको बंद किया जा रहा है। अब सोसायटी के मेडिकल स्टोर को एचआरएफ द्वारा संचालित किया जाएगा। सीटीवीएस में स्टोर के बंद करने का यही कारण है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअभद्रता पर महिला ने कर्मचारी को जड़ा तमाचा, पीटा गया पति
Next articleप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में यूपी फर्स्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here