न्यूज। मिठाई प्रेमी बंगाल वासियों के लिए 14 नवंबर का दिन विशेष महत्व का होता है। अपनी विशिष्ट विरासत को समेटे बंगाल के रसगुल्ला को पिछले वर्ष इसी दिन भौगोलिक पहचान (जीआई) का तमगा हासिल हुआ था। इस लिए रसोगोल्ला दिवस मनाया जाता है। बताते चले कि वर्ष वर्ष 1868 में पहली बार रसोगोल्ला बना था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में कहा, बंगलार रसोगोल्ला को पिछले वर्ष इसी दिन जीआई तमगा हासिल हुआ था। हम इस मधुर दिवस की खुशी में आज के दिन कोलकाता के मिस्टी हब में रसोगोल्ला दिबस मना रहे हैं। सभी का स्वागत है।
न्यूटाउन के मिस्टी हब में इस मौके पर आधारभूत संरचना विकास निगम एक समारोह आयोजित कर रहा है। इसमें प्रख्यात इतिहासविद् रसगुुल्ला की ऐतिहासिकता और विरासत की चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि मिस्टी हब एक ऐसा सांस्कृतिक केन्द्र बन गया है, जहां पूरे कोलकाता और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग खिंचे चले आते है। वहां संगीत कार्यक्रम और बंगाली मिठाइयों के इतिहास पर प्राय: चर्चा होती रहती हैं।
बताते चले कि रसगुल्ले की शुरुआत को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में छिड़े विवाद को पिछले साल जीआई के चेन्नई ऑफिस ने सुलझा दिया और फैसला कर दिया है कि रसगुल्ला पश्चिम बंगाल का है न कि ओडिशा का। जीआई एक तरह से इंटलेश्रुअल प्रॉपर्टी का फैसला करती है और बताती है कि कोई प्रोडक्ट््स किस इलाके, समुदाय या समाज का है।
बताते चले कि वर्ष 2015 से जीआई रजिस्ट्रेशन को लेकर दोनों राज्यों के बीच विवाद जारी था। ओडिशा ने कहा था कि इस बात के सबूत हैं कि रसगुल्ला राज्य में पिछले 600 सालों से प्रयोग में है, जबकि कोलकाता दावा था कि वर्ष 1868 में नबीन चंद्र दास ने पहली बार रसगुल्ला बनाया था, जो मिठाई बनाने के लिए खासा प्रसिद्ध थे
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












