लखनऊ। उन्नाव रेप पीड़िता की एक्सीडेंट के बाद हालत गंभीर बनी हुई है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर के डाक्टरों ने वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा उनके साथ चल रहे वकील की भी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। केजीएमयू प्रवक्ता डा. संदीप तिवारी ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए यह जानकारी दी।
डा. संदीप तिवारी ने बताया कि रेप पीड़िता के एक्सीडेंट में चेस्ट इंजरी में रिब्स फ्रेक्चर है। इसके साथ ही पैर में जांघ की हड्डी भी टूटी है। इसके साथ ही कई इंटरनल इंजरी है। उसके हेड इंजरी भी है। वकील की भी हालत गंभीर बनी है। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर भी शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर विशेषज्ञ डाक्टर इलाज कर रहे है। दोनों की हालत क्रिटकल है, लेकिन स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद सुबह दोनों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। अगर कोई धनराशि खर्च हुई होगी। वह लौटा दिया जाएगा। डा. तिवारी ने बताया कि दोनों का इलाज उच्चस्तरीय किया जा रहा है। अभी दोनों को एअरलिफ्ट करते हुए किसी बड़े संस्थान भेजने की कोई चर्चा नही है। अगर कोई निर्देश आता है तो उस पर अमल किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.