लखनऊ। कोरोना संक्रमण के मामले में राजधानी में आज सारे रिकॉर्ड टूट गए। शनिवार को 429 मरीजों मैं कोरोना संक्रमण मिला है। लगातार मिले संक्रमण से राजधानी के कोविड-19 हॉस्पिटल फुल हो गए हैं। सरकारी ही नहीं प्राइवेट हॉस्पिटल भी इस समय फुल चल रहे हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की तैयारी चल रही है। राजाजीपुरम से लेकर इंद्रा नगर कॉलोनी में कोरोना संक्रमण बढ़ गया है।
उधर चार थाना क्षेत्रों में लगाया गया लॉकडाउन कल से खोल दिया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में लगातार संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हलकान हो गए हैं। इसी प्रकार बिना लक्षणों वाले मरीजों का हो माय सलूशन वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ती जा रही है अब तक 250 मरीजों से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन हो चुके हैं।











