लखनऊ। बृहस्पतिवार को पांच नये मरीज में कोरोना की पुष्टि की गयी, इसमें से तीन गोमतीनगर, एक कैन्ट आैर एक शारजहां से आया यात्री भी शामिल है। इसके अलावा कोरोना से ठीक हुए पांच मरीजों को छुट्टी दी गयी। अब तक राजधानी में 281 संक्रमित, 59 का उपचार जारी है। गोमतीनगर के विरामखण्ड में एक परिवार के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि की गयी, इनमें एक महिला आैर दो पुरुष शामिल हैं। बताया जाता है कि यह लोग कुछ दिन पहले अलीगढ़ इलाके से आये। ऐसे में माना जा रहा है कि वहीं से कोरोना संक्रमण हुआ हो। कोरोना की पुष्टि होने पर इन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कैंट इलाके से एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित है।
इसके अलावा शारजहां से लखनऊ आया यात्री कैंसर से भी पीड़ित है। कोरोना पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पीजीआई में एडमिट कराया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के कई मरीज मिलने के बाद कैसरबाग सहित कई क्षेत्रों मंे उन लोगों के नूमने लिए गये हैं, जो कोरोना के संक्रमितों के सम्पर्क में आये हैं। कुल मिलाकर 238 लोगों के नमूने लिए गये हैं, जिन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जांच के लिए भेजा गया है। जिन पांच मरीजों में बृहस्पतिवार को कोरोना की पुष्टि की गयी, उनमें एक महिला आैर चार पुरुष शामिल हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












