राजधानी में एक बुजुर्ग महिला कोरोना पाजिटिव

0
514

लखनऊ। राजधानी में दसवें दिन नौवां कोरोना मरीज पाजिटिव मिला है। यह पाजिटिव मरीज लखनऊ की पहली कोरोना पाजिटिव महिला डाक्टर की सास है। इस 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सेना के बेस हास्पिटल के आइशोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां के डाक्टरों ने महिला का नमूना जांच के लिए पुणे प्रयोगशाला भी भेजा गया है। इसके साथ ही केजीएमयू में लखनऊ संिहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये 43 नमूने निगेटिव आये है। पीजीआई में तीन संदिग्ध मरीज भर्ती किये गये है। कल भर्ती किये गये संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

Advertisement

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर निवासी पहली कोरोना पाजिटव महिला डाक्टर दस मार्च को पायी गयी थी। यह टोंरटो से गोमती नगर एक कार्यक्रम में शामिल होने आयी थी। यहां पर तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने जांच कराने पर पाजिटिव मिली थी। महिला डाक्टर को केजीएमयू के आइशोलेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। पिछले हफ्ते उन्हें ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था। डाक्टर ने उन्हें घर में ही 14 दिन आैर एकांतवास करने के लिए कहा था। महिला डाक्टर के पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने पति बेटे सहित घर के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच करायी थी। जिसमें सभी निगेटिव पाये गये थे। महिला डाक्टर की सास व रिटार्यड कर्नल की पत्नी (73) यूरोलॉजी की दिक्कते होने पर लखनऊ स्थित कमांड हास्टिपल में डाक्टरों से इलाज कराने के लिए गयी। यहां पर डाक्टरों ने केस हिस्ट्री व कुछ लक्षणों के आधार पर बुजुर्ग महिला की दोबारा कोरोना जांच करायी गयी।

29 मार्च को हुई जांच में आज रिपोर्ट पाजिटिव आयी। इसके बाद डाक्टरों ने बुजुर्ग महिला को सेना के बेस हास्पिटल के आइशोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। जहां पर इलाज शुरू कर दिया गया है। कमांड हास्पिटल के डाक्टरों ने जांच के लिए एक नमूना पुणे स्थित वायरोलॉजी लैब भी भेज दिया है। इसके अलावा केजीएमयू में लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों से सभी 43 नमूने निगेटिव निकले है। इसके साथ केजीएमयू में सात मरीज कोरोना के भर्ती है। जिनकी हालत में सुधार है। उधर पीजीआई में तीन संदिग्ध मरीज व अन्य दो संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेज दिया गया है। वही लोक बंधु में कोरेन्टाइन चल रहे संदिग्ध 14 लोगों के जांच के नमूने केजीएमयू जांच के लिए भेजे गये है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अगर रिपोर्ट निगेविट आती है तो इन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोविड-19 फाइट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फार्मासिस्टो को दिया धन्यवाद
Next articleकोरोना निगेटिव के बाद पाजिटिव आने पर आश्चर्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here