लखनऊ । शहर में चल रहे कुल तेरह हॉट स्पाट में दो समाप्त कर दिये गयंे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुसार थाना चौक की नक्खास चौकी के पास हाता संगी बेग को हॉटस्पॉट की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा थाना सहादतगंज क्षेत्र में मोहम्मदिया मस्जिद व आसपास के क्षेत्र को भी हॉटस्पॉट की सूची से बाहर कर दिया गया है।
अब यह लोग आवश्यक सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकल सकते है। बताते चले कि राजधानी में इसके पहले हॉटस्पॉट की संख्या 18 तक पहुंच गयी थी। धीरे- धीरे संक्रमितों की संख्या कम होती गयी। अब फिलहाल लखनऊ में अब 11 हॉट स्पाट बचे हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












