लखनऊ। राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार मिल रहे हैं । सबसे ज्यादा पॉजिटिव के सदर क्षेत्र से मिले हैं ,आज भी सदर क्षेत्र के 2 मरीजों में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। जबकि तीसरा मरीज नजीराबाद क्षेत्र में मिले ेकल बुजुर्ग मरीज का भाई है। बताया जाता है यह लोग तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में थ,े जिनके कारण यह लोग भी संक्रमित हो गए। बताते चलें सदर क्षेत्र में कई दिनों से घर घर जाकर कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की जा रही है जिसके तहत लगातार मरीज मिलते जा रहे हैं।
कल 5 मरीज सदर क्षेत्र के मिले थे और आज दो और सदर क्षेत्र से मिले हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। उधर अमीनाबाद स्थित नयागांव पश्चिम नजीराबाद निवासी बुजुर्ग अभी वेंटिलेटर पर ही भर्ती हैं। उनके पॉजिटिव आने के बाद उनके परिजनों का भी कोरो ना नमूना लिया गया था। जिसमें उनका भाई आज पॉजिटिव आया है उसको इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ विभाग ने इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट के तहत सील कर दिया है। इसके अलावा यहां भी घर घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











