राज महाजन भी आयेंगे बिग बॉस के घर में, जानिये इनके बारे में 5 अनूठी बातें

0
1032

17 मार्च 2017, मुंबई.  ख़बरों के अनुसार सेलेब्रिटी केटेगरी में कुछ स्टार्स के नाम लीक होकर सामने आये हैं जोकि निया शर्मा, राज महाजन, सपना चौधरी  और धिन्चक पूजा है और जिनको आप बिग बॉस-11 में देख सकते हैं. इन नामों में से राज महाजन का नाम पिछले साल भी टीवी और न्यूज़ मीडिया में काफी चर्चा में रहा था. 

आइये मालूम करते हैं राज महाजन के के बारे में 5 ख़ास बातें:

  1. 21 अक्टूबर, 1977 को दिल्ली में जन्में राज महाजन संगीतकार, गीतकार, कवि, एक्टर, गायक और टीवी होस्ट हैं और मशहूर रिकॉर्ड लेबल मोक्ष म्युज़िक कंपनी और बिनाकाट्यून्स के मुखिया भी हैं. राज महाजन ने अपनी आर्थिक कमजोरी के चलते पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और सिर्फ इंटरमीडिएट पास करने के बाद आर्थिक निर्भरता के लिए काम करने लग गए.

    बचपन से ही राज ने कचोड़ी-समोसा बेचना, पान बेचना, विडियो-गेम का पार्लर चलाना, फ़ोटोस्टेट करना, टाइपिंग करना, खराद मशीन चलाना, निकल-क्रोम, कोल्ड-ड्रिंक बेचना, लाटरी बेचना जैसे कई जी-तोड़ काम किये. महत्वपूर्ण यह है कि कम पढ़ने के बावजूद भी राज ने दो कम्पनीज को खड़ा किया, जिनसे आज बहुत सारे कलाकार जुड़े हुए हैं. एक और दिलचस्प बात हिंदी और इंग्लिश में रेल की तरह टाइपिंग करने वाले और कंप्यूटर साइंस में एक्सपर्ट राज ने कंप्यूटर विषय में कभी कोई शिक्षा नहीं ली.

  2. पिछले कुछ सालों में बतौर संगीतकार 150 से भी ज्यादा म्यूजिक विडियो निकाल चुके है और बतौर प्रोडूसर करीब 1000 से भी ज्यादा गाने लांच हो गए हैं. राज के परिवार वाले संगीत से कोसों दूर हैं. यहाँ पर भी रुचिकर यह है कि राज ने संगीत और रिकॉर्डिंग में किसी प्रकार कि कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली है फिर भी कीबोर्ड बजाना, रिकॉर्डिंग और साउंड इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट हैं. कुछ म्यूजिक विडियो में राज खुद एक्टिंग भी कर चुके हैं.
  3. बहुमुखी प्रतिभा के धनी राज महाजन छोटे परदे पर एक प्रोग्राम ‘म्युज़िक मस्ती विद राज महाजन’ भी होस्ट करते थे, जिसमे प्रसिद्ध हस्तियों से राज महाजन उनकी ज़िन्दगी के बारें में बातें करा करते थे. इसी प्रोग्राम में, बॉलीवुड सिंगर लाभ जंजुआ का अपनी मृत्यु से पहलेटीवी होस्ट राज महाजन के साथ इंटरव्यू काफी सुर्खिया बटोर चुका है, जिसमे जंजुआ ने बॉलीवुड की जमकर बुराइयाँ की थी.
  4. इसी वर्ष, इनका दो समलैंगिक लड़कियों के स्टोरी पर आधारित ‘यारा वे’ अच्छा-खासा विवादित हो रहा है, जिसको बनाने पर राज को काफी सुर्खियाँ मिली क्योंकि इसका विषय ही ऐसा था. इसका अगला सीक्वल भी राज महाजन बनाने की तैयारी कर रहे हैं. सुना है कि ‘यारा वे’ का सीक्वल और भी बोल्ड रहेगा.
  5. राज महाजन की पत्नी द्वारा अपने घरवालों की बातों में आकर राज पर दहेज़, घरेलु हिंसा, मारपीट, और धारा 377 के अंतर्गत झूठे आरोप लगाए जा चुके हैं, हालांकि वो जांच में निरर्थक पाए गए. बहरहाल, राज के फ्लैट पर ससुराल वालों ने कब्ज़ा कर लिया. इस समय, राज अपने परिवार और बच्चों से पृथक रहते हैं और महिला-कानूनों की आड़ में अपनी ही पत्नी से दबंगई का शिकार हो रखे हैं. यहाँ पर भी महत्वपूर्ण यह है की राज की यह कहानी बिग बॉस में कोई नए विवाद का जन्म ले सकती है.
Previous articleयह कमेटी 48 घंटे में देगी रिपोर्ट
Next articleआखिरी सावन के सोमवार पर दोपहर में बंद होगा मंदिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here