राजधानी में अब तक 19 स्वाइन फ्लू से मौत

0
779

लखनऊ। स्वाइन फ्लू से आज एक आैर महिला की मौत हेा गयी। इंदिरा नगर निवासी यह महिला किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती थी। राजधानी में स्वाइन फ्लू से अब तक 19 मौत हो चुकी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लगभग 50 लोगों में स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया है।

राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप पीजीआई कैम्पस, आशियाना कालोनी, एलडीए कालोनी, तेलीबाग तथा गोमती नगर के अलावा अब इंदिरा नगर, अलीगंज में बढ़ने लगा है। केजीएमयू के स्वाइन फ्लू वार्ड में लगातार मरीज बढ़ रहे है। क्वीन मेरी अस्पताल में आने वाली गंभीर गर्भवती महिलाओं को भी स्वाइन फ्लू वार्ड में ही भर्ती कराया जाता है। इसके अलावा गैर जनपदों से भी महिलाएं व गर्भवती महिलाएं भी इलाज के लिए सीधे यहां आ रही है। डाक्टरों का मानना है कि लगातार गंभीर हालत में लोग इलाज के लिए आते है।

Advertisement

इनमें सबसे ज्यादा मरीज स्वाइन फ्लू से ज्यादा अन्य डिजीज से मर जाते है। केजीएमयू में इंदिरा नगर के रेवती बिहार कालोनी निवासी 67 महिला स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी आैर इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज स्वाइन फ्लू के लगभग 50 मरीज पाजिटिव पाये है। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि टेमी फ्लू दवा की कमी नहीं है आैर लगातार मरीजों को पहुंचायी जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में लगातार फीवर क्लीनिक चल रहा है।

Previous articleसीबीआई के जाते ही छत से कूद गया व्यापारी, मौत
Next articleलखनऊ से साईकिल सवार 3 सदस्यीय दल माता वैष्णों देवी के दर्शन को हुआ रवाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here