कैसरबाग, आलमनगर तथा पारा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से 3 मौत

0
848

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण से मौत का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। 3 मौतों के बाद यहां मौत का आंकड़ा 61 पहुंच चुका है। यह मौत कैसरबाग, आलमनगर तथा पारा क्षेत्र में हुई है जबकि दो मौत गोरखपुर व बहराइच के मरीज की हुई है। राजाजीपुरम के समीप पारा रोड स्थित सागर विहार कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय महिला की मौत आज किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोरोना वार्ड में हो गई। महिला को 21 जुलाई को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण के साथ ही डायबिटीज की भी दिक्कत थी। डॉक्टरों के अनुसार महिला के श्वसन तंत्र में परेशानी शुरू हो गई और उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार कैसरबाग निवासियों 57 वर्षीय महिला को 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार महिला मरीज को लीवर की दिक्कत भी बनी हुई थी।

इस मरीज को भी सांस लेने में दिक्कत होना शुरू हुई और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। जो मौत का कारण बना। इसी प्रकार गोरखपुर के 78 वर्षीय पुरुष आज भर्ती कराया गया था। मरीज को पेसमेकर लगने के साथ ही दिल के वाल्व की समस्या भी बनी हुई थी। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। उधर बलरामपुर अस्पताल में भी बहराइच निवासी एक मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी में भर्ती इस मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने इलाज के साथ ही इसका सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेज दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रशासन ने इलाज कर रहे डॉ व पैरामेडिकल स्टाफ को क्वॉरेंटाइन कर दिया है।

Previous articleकोरोना संक्रमण से शहर में 4 मौत
Next articleनहीं थम रहा संक्रमण, 297 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here