लखनऊ। कोरोना संक्रमण को लेकर कैसरबाग क्षेत्र बड़ा संक्रमण का गढ़ बनता रहा है। इसी क्षेत्र के पांच नए लोग संक्रमित हो गये है। इनमें एक महिला समेत चार पुरुष शामिल हैं। उधर कुल मिलाकर राजधानी में 17 मरीजों को कोरोना से जीतने पर छुट्टी दी गयी। अब तक राजधानी में 257 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, इनमें 196 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में अभी 60 मरीजों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज जारी है।
सीएमओ डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कैसरबाग सब्जी मंडी क्षेत्र से पांच नए कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं, इनमें 4 पुरुष एक महिला हैं, इनको लोकबंधु अस्पताल भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ कोरोना स्क्रीनिंग अभियान के तहत करीब डेढ़ सौ से ज्यादा सैम्पल लेकर केजीएमयू में जांच के लिए भेजा गया है। उधर बक्शी का तलाब स्थित राम सागार सौ शैय्या चिकित्सालय में कोरोना से जीतने वाले दस मरीजों को छुट्टी दी गयी, इनमें चार मरीज राजधानी के आईआईएम रोड स्थित मुत्तकीपुर, कैन्ट के सदर, सआदतगंज आैर नाका क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इसके अलावा छह मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं। कानपुर रोड स्थित राजनरायण संयुक्त चिकित्सालय से नौ मरीजों को छुट्टी दी गयी, इनमें लखनऊ के सात, एक रायबरेली आैर सीतापुर के एक मरीज को डिसचार्ज किया गया, इसमें राजधानी कैसरबाग के सब्जी मंडी की एक आठ माह की बच्ची व उसकी मां ने भी कोरोना को हराया है। इसके अलावा सब्जी विक्रेता के तीन पड़ोसियों ने भी कोरोना को हराया। बाकी दो मरीज बिरहाना के रहने वाले हैं। सभी डिस्चार्ज मरीजों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पताल में अभी 18 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












