लखनऊ। 64 डॉक्टरों को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्याल प्रशासन ने नवरात्र में प्रमोशन का गिफ्ट दिया। शनिवार को कार्य परिषद की बैठक में डॉक्टरों की प्रोन्नति के मसले पर अंतिम मुहर लग गयी।
कुलपति डॉ. बिपिन पुरी की अध्यक्षता में बोर्ड रूम में कार्यपरिषद की बैठक की गयी। इसमें 64 डॉक्टरों की प्रोन्नति का मुद्दा रखा गया। कार्यपरिषद ने सभी डॉक्टरों की प्रोन्नति पर मुहर लगा दी है।
केजीएमयू के कई विभागों के डॉक्टरों की प्रोन्नति के लिए बीते दिनों इंटरव्यू हुए थे। इसके बाद इंटरब्यू में सफल डॉक्टरों का रिजल्ट हरी झंडी के लिए कार्यपरिषद में रखा गया था।
प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि सभी 64 डॉक्टरों की प्रोन्नति हो गई है। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने कहा कि समय पर प्रोन्नति मिलने से डॉक्टरों का काम के प्रति उत्साह बना रहता है।











