किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत पर वित्तीयअनियमितता, प्रोन्नति व नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों को लेकर शासन ने जांच के आदेश दे दिया है। केजीएमयू के वर्तमान कुलपति को आदेश दिया है कि टीम गठित करके कुलसचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर जांच करायी जाए। बताते है कि सासंद कौशल किशोर ने केजीएमयू के पूर्व कु लपति पर गंभीर आरोप लगाये थे आैर जांच कराने की मांग की थी। इसके अलावा केजीएमयू शिक्षक संघ ने कुलपति डा. रविकांत के खिलाफ जांच कराने की मांग की थी।
वर्तमान में प्रो. रविकांत ऋषिकेश एम्स के निदेश के पद पर तैनात है। इन पर सांसद कौशल किशोर ने पूर्व कुलपति पर नियमों को धता बताते हुए मनमाने तरीके से काम कराने का आरोप लगाया था। इसके अलावा चिकित्सक शिक्षक संघ ने जिरियाट्रिक विभाग के प्रमुख व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर मनमाने तरीके से नियुक्ति करने का आरोप लगा था। इसके साथ नर्सिंग में भर्ती सहित अन्य पदों पर मानकों के विपरीत भर्ती करने का आरोप था। बताया जाता है कि अगर कमेटी की जांच में आरोप सही पाये जाते है तो विजलेंस जांच भी हो सकती है। सूत्रों की माने पूर्व कुलपति की जांच में कई प्रशासनिक अधिकारियों व डाक्टरों पर भी गाज गिर सकती है।











