लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनरल सर्जरी विभाग के प्रो. एचएस पाहवा को सीएसएमएमयू वेलफेयर सोसायटी का सचिव नामित किया है। इसके अलावा डा. पाहवा को हास्पिटल रिवाल्विंग फंड का अधीक्षक एव संकाय प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जनरल सर्जरी के डा. कुशाग्र गौरव को हास्पिटल रिवाल्विंग फंड का सह संकाय प्रभारी नामित किया गया है। इसके अलावा कमेटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।












