प्राकृतिक चिकित्सा घर-घर पहुंचायेगी केन्द्र सरकार

0
1396

न्यूज – केन्द्र सरकार भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के विस्तार एवं प्रचार पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की ब्राांड अम्बेसडर बालीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भी मौजूद थी। केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक ने रविवार को प्रथम प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रकृति ने सभी को स्वस्थ रखने के उपाय किये हैं लेकिन उसके विपरीत जाने से तरह-तरह की समस्यायें पैदा हो रही हैं। श्री नाईक ने कहा कि आयुष मंाालय राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विकास एवं प्रोत्साहन बोर्ड की सिफारिश पर 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के बारे में बोर्ड की कई सिफारिशों पर अमल किया जा चुका है। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार करने वाले चिकित्सकों के पंजीयन का दायरा विस्तृत किया जायेगा। अभी प्राकृतिक चिकित्सा के लिए स्नातक उपाधि वालों का पंजीयन किया जा रहा है। जल्द ही इस पद्धति से डिप्लोमा हासिल करने वालों का भी पंजीयन शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में आये सुझावों के अनुसार प्राकृतिक चिकित्सा के विस्तार के लिए हर उपाय किये जायेंगे। आगे भी जो सुझाव आयेंगे उन पर गंभीरता से विचार किया जायेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परिकल्पना के अनुरूप प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना है आैर भारत को निरोगी बनाना है। उनकी कोशिश है कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति भारत की मुख्य चिकित्सा पद्धति बने। जिससे इस पद्धति के विस्तार कार्यक्रमों को गति दी जा सके।

इससे पहले इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन (आईएनओ) के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इसे स्कूली पाठ्यक्रम में समाहित किया जाना चाहिए जिससे बचपन से ही लोग इससे जागरुक हो सकें।

उन्होंने 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस घोषित करने पर श्री नाईक को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो बेहद खुशी की बात है। कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का प्रसार और इसके लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की ब्राांड अम्बेसडर बालीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इस मौके पर कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए इससे बेहतर कोई पद्धति नहीं है। वह अपने अनुभव के आधार पर कह सकती हैं कि यह सबसे प्रभावी चिकित्सा पद्धति है और औषधिरहित इस पद्धति को इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleथर्ड स्टेज के कैंसर से पीडि़त है नफीसा अली
Next articleअब एक वैक्सीन से ही होगा जापानी बुखार से बचाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here