प्रकाशित होगी दीपिका के डिप्रेशन की स्टोरीबुक

0
751

न्यूज। चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की डिप्रेशन से उनकी फाइट की स्टोरी अब एक बुक (किताब) में प्रकाशित करने की तैयारी है। उनकी यह कहानी बच्चों की एक किताब में छपने जा रही है। बच्चों की इस किताब का नाम ‘द डॉट दैट वेन्ट फॉर अ वॉक” है। बताते चले कि अक्सर दीपिका पादुकोण अक्सर डिप्रेशन के बारे में खुलकर बातें करती हैं और लोगों को इस बारे में बात करने के लिए सामने आने के लिए भी प्रेरित करती हैं। डिप्रेशन से दीपिका की लड़ाई की कहानी एक किताब में छपने जा रही है।

दीपिका एक समय डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं। बाद में उन्होंने खुद इस बारे में सबको बताया था। दीपिका ने डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए एक संस्था की भी शुरुआत की। अब उनकी यह कहानी बच्चों की एक किताब में छपने जा रही है। बच्चों की इस किताब का नाम ‘द डॉट दैट वेन्ट फॉर अ वॉक” है। इस किताब में करीब 51 प्रतिष्ठित भारतीय महिलाओं की कहानी होगी जिसके द्वारा छोटी उम्र में ही बच्चों को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया जाएगा। इस कहानियों को चित्रों के माध्यम से बताया जाएगा जिसे 51 आर्टिस्ट््स तैयार करेंगे। इसमें दीपिका की कहानी तैयार करने की जिम्मेदारी रितु भट्टाचार्य की है।

Advertisement

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article28 से क्रमिक अनशन पर लोहिया संस्थान संविदाकर्मी
Next articleएम्स ऋषिकेश की कुंभ में चिकित्सा सेवा शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here