प्रदेश में छह स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले

0
751

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये तमाम उपायों के बीच प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छह वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मथुरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शेर सिंह को आरएफपीटीसी मुरादाबाद का प्रिसिंपल बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर भेजे गये डा संजीव यादव जिले में कोविड-19 को नियंाण करने का मोर्चा संभालेंगे। डा यादव इससे पहले आरएफपीटीसी मुरादाबाद के प्रिसिंपल थे। वही आगरा में एसएन मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) एसपी जैन को हटाकर उनकी जगह डा बीपी पुष्कर को तैनात किया गया है, जबकि डा जैन को जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

डा पुष्कर इससे पहले जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर मुरादाबाद के वरिष्ठ परामर्शदाता के तौर पर कार्यरत थे। बताते है कि इसके अलावा जिला चिकित्सालय मुरादाबाद के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ भवतोष शंखवार को सीएमओ बुलंदशहर बनाकर भेजा गया है, वहीं मौजूदा सीएमओ डा केएन तिवारी को डा पुष्कर के स्थान पर ट्रामा सेंटर मुरादाबाद का वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना : एक दिन में राजधानी के 15 कोरोना संक्रमित
Next articleकोविड-19 बंद: 50 फीसदी परिवार कम खाना खा रहे हैं: सर्वे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here