लखनऊ। केजीएमयू कार्य परिषद की बैठक कल ( मंगलवार) को होगी। इसमें प्रदेश के दो कॉलेजों को मान्यता देने के साथ ही कई अहम एजेंडे पर मुहर लगेगी। बैठक में पदोन्नति के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
केजीएमयू कार्यपरिषद की बैठक में इस बार छह प्रस्ताव रखे जा रहे है। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाहियों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही हाल में विभिन्न प्रोफेसरों को दी गयी जिम्मेदारियों पर मुहर लगेगी। यही नहीं कुछ पदोन्नति का मामलों पर चर्चा कर मुहर लगने की उम्मीद है। इसी प्रकार स्टेट मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में एमबीबीएस की 100 सीटों को मान्यता दिये जाने की तैयारी है।
बीसीएम कॉलेज आफ नर्सिंग खैराबाद सीतापुर में बीएससी नर्सिंग की 40 सीटों को भी केजीएमूय से संबद्ध करने के मामले में निर्णय लिया जाना है। केजीएमयू की टीम यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांच कर चुकी है। बताते चले कि केजीएमयू से राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज, बांदा, जालौन, आजमगढ़ सहित नौ मेडिकल कॅालेज, सात नर्सिंग कालेज और एक पैरामेडिकल कॉलेज संबद्ध हैं। इन संस्थानों को केजीएमयू की डिग्री दी जाती हैं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












