पूर्व आईएएस आर के मित्तल वेटिलेंटर पर, हालत गंभीर

0
803
Pratikatmak Chitra

लखनऊ – सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आर.के.मित्तल को गं भीर हालत में सोमवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेन्टर के आरआईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां पर क्रिटकल केयर व पल्मोनरी विशेषज्ञ डा. वेद प्रकाश के अलावा अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भी इलाज में लगी है। केजीएमयू प्रशासन के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रामा सेंटर में आरआईसीयू के प्रभारी डा. वेद प्रकाश ने बताया कि श्री मित्तल को भर्ती करने के बाद जांचों में फेफड़ों में दिक्कत के बाद लीवर व किडनी में गड़बड़ी पायी गयी। यही नहीं उन्हें मल्टीपल आर्गन फेल्योर दिक्कत बन रही है। इन रिपोर्ट के आधार पर किडनी में दिक्कत होने के कारण आज उनकी डायलिसिस की गयी। डायलिसिस के बाद कुछ सुधार दिखा, लेकिन उनकी हालत को बेहद गंभीर ही कहा जाएगा। उन्हें वेंटिलेटर पर मास्क लगाकर रखा गया है। उन्होंने बताया कि आज की स्थिति को देखते हुए परामर्श के बाद कल और भी कई जांचें की जायेंगी।

फिलहाल मालूम हो कि श्री मित्तल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों में प्रमुख सचिव रहे चुके हैं। इसके साथ ही राजधानी में कमिश्नर पद की भी कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा श्री मित्तल का अध्यात्म से उनका गहरा लगाव रहा है, वह कबीर शांति मिशन के संस्थापक भी है। उधर श्री मित्तल की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में लगने लगा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगलत इलाज की शिकायत सीएम से की
Next articleजांच में मिलावटी ब्लड में मिला गंभीर संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here