लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में पहुंचे समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप को लगाते हुए जमकर हंगामा किया आैर गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रामा सेंटर में भर्ती सपा एमएलए अबरार अहमद को देखने पहुंचे थे। अचानक इस बवाल से ट्रामा सेंटर प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी।
इस बारे में ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. हैदर अब्बास का कहना है कि कोई धरना प्रदर्शन नहीं हुआ। सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने के कारण भीड़ ज्यादा थी। इसके अलावा कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।
क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती किया :
हुआ यू कि दोपहर ग्यारह बज कर तीस मिनट के आस-पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां पर एमएलए की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सेंटर के क्रिटकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल लेने के लिए मास्क लगाकर अंदर गये। उनके साथ कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट व ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. हैदर अब्बास भी थे। पूर्व मुख्य मंत्री ने एमएलए का हालचाल कुलपति प्रो. एमएल बी भट्ट से पूछा।
- कुछ देर आवश्यक बात चीत करने के बाद वह से निकले।
- इस दौरान सेंटर में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।
- भीड़ में काफी संख्या में तीमारदारों ने आरोप लगाया कि यहां पर इलाज में लापरवाही बरती जा रही है।
- पूर्व मुख्यमंत्री के निकलने के बाद तीमारदार बाहर धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे।
- उन्हें सुरक्षा गार्डो ने समझाया।















