लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया, इसमें 5 से 9 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे। 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 12 से 13 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस भी ले सकते हैं। 26 मई को चुनाव प्रत्येक जनपद शाखा में एक साथ प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक होगा। 30 मई को बलरामपुर अस्पताल के सभागार में मतगणना आैर चुनाव के नतीजे भी घोषित किये जाएंगे। यह जानकारी प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के राज्य चुनाव अधिकारी डा. राजीव बंसवाल ने दी।














